Blog

पर्यटन राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने चार धाम यात्रा पंजीकरण का किया  औचक निरीक्षण

यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा, यात्रियों को हरसंभव सहायता का दिलाया विश्वाश

कमल मिश्रा

हरिद्वार 05 मई 2025

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ऋषिकुल मैदान में की गई व्यवस्थाओं का सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा पंजीकरण करा रहे यात्रियों से सुविधाओं की जानकारी ली।

         उन्होंने चार धाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र में पानी ,शौचालयों ,चिकित्सा ओर लगातार साफ सफाई होने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखा जाये ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जनपद तथा राज्य में आने वाले श्रद्धालु सुखद यादें लेकर जाये साथ ही उन्होंने ग्रीन कार्ड के बारे में भी जानकारी ली ।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने पंजीकरण केंद्र में सारी व्यवस्थाएं चाकचौबंद होने के साथ ही यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।इसके साथ ही तीर्थयात्रियों के चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल स्थापित किया गया, शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि को तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तीथयात्रियों के पंजीकरण के लिये ऋषिकुल मैदान में 20 कॉउटर बनाए गये है, जिसमें महिलाओं, पुरूष, दिव्यांग तथा वरिष्ठ श्रद्वालुओं के लिये अलग-अलग काउण्टर की व्यवस्था की गई है तथा पूछताछ केन्द्र की भी व्यवस्था भी की गई है। उन्होनें बताया कि श्रद्वालुओं को गर्मी से निजात दिलाने के लिये 40 सिलिंग फैन 12 कूलर 5 स्टैण्ड फैन लगाये गये है।

इस निरीक्षण में उनके साथ हरिद्वार उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा धर्मेंद्र चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकिरण सिंह, संदीप शर्मा, ऋषि शर्मा, शक्ति संयोजक पवन चौहान, मोनू चौहान, देवेश वर्मा, विनीत प्रताप सिंह,अधिवक्ता राहुल चौहान, अरुण रेड्डी, सनेश चौहान,वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!