Blog

भेल एच एम एस यूनियन के श्रमिक नेता बीपी ओझा को भावभीनी श्रद्धांजलि

डॉ हिमांशु द्विवेदी 

हरिद्वार। भेल वर्कर्स यूनियन (एच. एम. एस. ) के कार्यालय पर भेल मजदूरों के जुझारूऔर संघर्षशील श्रमिक नेता व भेल वर्कर्स यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बीपी ओझा की छठवीं पुण्यतिथि पर भेल वर्कर्स यूनियन के समस्त मजदूरों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी । उन्हे भेल एवं मजदूर हितों के कार्यों के लिए सर्वदा याद किया जाता है। यूनियन के महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा स्वर्गीय बी .पी.ओझा जी ने सदैव मजदूर हितों में काम किया तथा उन्होने ज्वाइंट कमेटी में भी मजदूरों का नेतृत्व किया है। उनके कुशल नेतृत्व के लिए उनको आज तक याद किया जाता है । भेल वर्कर्स यूनियन के समस्त कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनको भाव भीनी श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर  पंकज शर्मा ,  राधेश्याम सिंह , यशोदा नंदन , हरप्रताप सिंह , नफीस अहमद , राकेश शुक्ला , अजीत पंडित , अरुण गुप्ता , गुलज़ार अहमद, रविन्द्र कुमार, धनंजय यादव ,संजय वर्मा ,पीयूष मित्तल , मनव्वर त्यागी , श्रीपाल , संजय शर्मा , सुनील जोशी, राजीव अनुराग, राजीव शर्मा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!