Blog

श्री सत्य साईं सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम बार तीर्थ नगरी हरिद्वार  आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कमल मिश्रा

हरिद्वार।श्री सत्य साईं सेवा समिति के लोकप्रिय  प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह का प्रथम बार तीर्थ नगरी हरिद्वार  आगमन पर समितियों के अधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से  जोरदार स्वागत  किया गया।

श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार, BHEL के पदाधिकारियों  द्वारा श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह  का शिवालिक नगर   में प्रथमबार आगमन पर संगठन के आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी एवं उत्तराखण्ड राज्य के मीडिया कॉर्डिनेटर विशाल शर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन अजय स्वरूप को हरिद्वार एवं BHEL समिति की ओर से अंगवस्त्र एवं हरिद्वार का प्रसाद भेंटकर स्वागत किया गया l

साई भक्त  शशिकान्त के शिवालिक नगर स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के सेवादल कॉर्डिनेटर कैप्टन अजय स्वरूप द्वारा साई संगठन द्वारा आगामी कालखंड में  अक्टूबर माह 2025 में  हरिद्वार से शुभारंभ होने वाली प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की ।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रकाश जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश की महान हस्तियां भी पधार रही है जिनमें  राज्य के मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं योगगुरु स्वामी रामदेव  मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे तथा साथ ही  5 अक्टूबर को केदारनाथ में विशेष अनुष्ठान वैदिक मंत्रों से सम्पन्न होगा जिसमें भारत के अतीव सम्माननीय, लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी उपस्थित रहेंगे l

राज्य के दोनों उच्च पदाधिकारियों ने हरिद्वार साई समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त कीऔर किसी भी प्रकार के अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वासित किया। .. इस दौरान समिति के कुल 10 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!