Blog

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरी कार्यकर्ताओं की फौज,जीत मान रहे निश्चित

वरिष्ठ संवाददाता इमरान देशभक्त 

रुड़की।मंगलौर विधानसभा चुनाव में प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है।भाजपा घोषित प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में मंगलौर नहीं,बल्कि जनपद हरिद्वार की पूरी टीम की जान से चुनाव को जीताने में लगी है,वहीं भाजपा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भी इस चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने लगातार कई दिनों तक मंगलौर के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया तो वहीं उन्होंने अनेक जनसभा को भी संबोधित किया,जहां उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस बार भाजपा प्रत्याशी को जीतने की अपील की। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीतने से क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास होगा।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता तथा समाजसेवी चौधरी धीर सिंह भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।उन्होंने जनसंपर्क कर जनता का आह्वान किया तथा उन्हें भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हुए प्रदेश एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।चौधरी धीर सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा प्रत्याशी विधानसभा में अपनी जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!