देहरादून

शहरी विकास विभाग में नवनियुक्त 105 अधिकारियों के साथ  डॉ धन सिंह रावत ने किया संवाद कार्यक्रम

 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

देहरादून 07 अक्टूबर 2024 । शहरी विकास विभाग में नवनियुक्त 105 अधिकारियों जिसमें अधिशासी अधिकारी, राजस्व एवं कर निरीक्षक कनिष्ठ अभियन्ताओं के साथ मंत्री  प्रेम चन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मा० विधायक विकासनगर  मुन्ना सिंह चौहान एवं मा० विधायक धर्मपुर  विनोद चमोली जी द्वारा नवनियुक्त अधिकारियों को सम्बोधित किया गया एवं वार्ता की गयी।

मा० विधायक विकासनगर  मुन्ना सिंह चौहान द्वारा 74वें संविधान संशोधन की मंशा एवं नगर निकायों में संशोधन के अनुसार 12 वीं अनुसूची के विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गयी।

मा० मा० विधायक धर्मपुर विनोद चमोली द्वारा नगर निकायों में राजस्व एवं आय के विभिन्न संसाधनों पर नवनियुक्त अधिकारी को विस्तृत जानकारी दी गयी।

मा० मंत्री शहरी विकास द्वारा नवनियुक्त अधिकारियों को अपने सम्बोधन में बताया गया कि स्थानीय नगर निकायों की कार्य प्रणाली एवं विभागीय अधिकारियों के दायित्वों पर विस्तृत चर्चा भी की गयी। सभी नवनियुक्त अधिकारियों द्वारा कार्य स्थलों पर दृढ संकल्प के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गयी।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून  गौरव कुमार तथा शहरी विकास विभाग के अपर निदेशक, डॉ० ललित नारायण मिश्र, सहायक निदेशक,  विनोद कुमार, शहरी विकास निदेशालय, सहायक निदेशक  आलोक उनियाल, परियोजना अधिकारी/सहायक निदेशक  राजीव पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!