Blog

धरती पर प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अमूल्य उपहार है योग – विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज

डॉ संजय शाह ने "प्रतिदिन करो योग रहो निरोग" के संदेश को आम जन-जन तक पहुंचाने का किया आवाहन 

 

उत्तराखंड उवाच (कमल मिश्रा)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करते हुए स्वामी विवेकानंद द्वारा संचालित राम प्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के निदेशक एवं हरिद्वार के वरिष्ठ डॉ चिकित्सक डॉ संजय शाह, डॉ तीस्ता कुकरेती शाह एवं अन्य योगीगण

 

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कनखल स्थित सूरत गिरी बंगला में अद्वैत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज की अध्यक्षता एवं सानिध्य में योग दिवस बड़े ही जोश के साथ मनाया गया

जिसमें सूरत गिरी बंगला के साथ साथ स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी अवधूत मंडल , गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय एवं नारायण हॉलिस्टिक सेंटर कनखल की मुख्य रूप से आयोजकता रही।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और धरती पर प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है जो पिछले कुछ दशकों में विलुप्त हो चुका था लेकिन आज योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को पुन जागृत किया है अब योग भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में भी विख्यात है।

उन्होंने कहा कि स्वामी बाबा रामदेव ने योग के माध्यम से भारत को एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि योग अभ्यास प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में प्रतिदिन करना चाहिए उन्होंने कहा कि योग करने से स्वास्थ्य ही नहीं अपितु तनु एवं मन भी स्वस्थ्य होता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद द्वारा संचालित रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ संजय शाह ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं है अपितु यह मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन विद्या है।

डॉ शाह ने कहा कि आज की भागदौड़, तनावपूर्ण जीवन शैली में योग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने स्वस्थ्य जीवन के मूल मंत्र के माध्यम से बताया कि ” प्रतिदिन करो योग रहो निरोग” के संदेश को आम जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि जो इंसान दवाइयां के सहारे जी रहा है योग में ऐसे ऐसे अभ्यास है जो उसे व्यक्ति की दवाई भी धीरे-धीरे काम कर सकती है लेकिन इसके लिए नियमित रूप से योग अभ्यास किया जाना जरूरी है।

इस किस अवसर पर डॉ तीस्ता कुकरेती शाह ने बताया कि आज पूरा देश योग दिवस मना रहा है। योग अब हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन योगाभ्यास करता है वह तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकता है। योग करने से शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक और तनाव मुक्त भी होता है।

योग दिवस के अवसर पर अन्य संस्थाओं से भी आए एक्सपोर्टों ने अपने-अपने विचार रखें।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से सूरत गिरी बांग्ला के अन्य संत गण, छात्र अन्य संस्थाओं के योगी, डॉ भुगन डॉ नकुल उपाध्याय, डॉ सीता, डॉ रम्यता ध्वजपाल सिंह रावत, अंकित एवं रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ ने योग दिवस में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!