Blog

चिन्मय डिग्री कॉलेज में खेल सप्ताह महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

खेल को  हमेशा खेल भावना  से ही खेला जाना चाहिए - प्रो ए एस सिंह 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

 हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कॉलेज में बुधवार से खेल सप्ताह  महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव के पहले दिन  वॉलीबॉल,  कैरम  और चेस  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता  का उद्घाटन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ पी के शर्मा , खेल इंचार्ज प्रो0 आनंद शंकर सिंह और सहायक खेल इंचार्ज डॉ ओम कांत ने किया।

इस अवसर पर खेल इंचार्ज प्रो0 आनंद शंकर सिंह  ने  सभी खिलाड़ी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते  हुए बताया कि  सभी टीमों के खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर सद्भावपूर्वक खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। खेल को  हमेशा खेल भावना  से ही खेला जाना चाहिए।

वॉलीबॉल का पहला फाइनल मैच बीएससी द्वितीय वर्ष एवं बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं के बीच  खेला गया। जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं  ने तृतीय वर्ष  को लगातार दो मैच हराकर प्रतियोगिता का फाइनल  जीता

वही खेल प्रतियोगिता  में  छात्रों के वॉलीबाल टूर्नामेंट  बीएससी द्वितीय वर्ष ओर बीएससी तृतीय वर्ष  की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए , जिसमें बीएससी तृतीय वर्ष   ने बीएससी द्वितीय वर्ष को   तीन मैच  हराकर  फाइनल अपने नाम किया।

जिसमें मैन ऑफ द मैच करण, बेस्ट इसमेशर अक्षत, बेस्ट डिफेंडर दीपक और बेस्ट सर्विशर लक्ष्मण को दिया गया।

वही दूसरी ओर छात्रों में   हुई  कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  बी एससी तृतीय वर्ष    के करण और  द्वितीय स्थान पर  अंशुल बी एससी  द्वितीय  वर्ष ने प्राप्त किया ।

चैस प्रतियोगिता में एम एससी भौतिक विज्ञान विभाग की सोनिया  रौथान  प्रथम स्थान पर रही।

इस दौरान सहायक खेल इंचार्ज  डॉ  ओम कांत,  खेल स्टोर इंचार्ज अभिनव ध्यानी, हिमांशु, प्रणिता भट्ट,  डॉ संतोष कुमार,  कृतिका, डॉ दीपिका , डॉ निधि चौहान,  तरनदीप मोंगा राजू कुमार, कुणाल, नईम अहमद,  छात्र छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!