Blog

नारकोटिक्स   दवा बनाने वाली फार्मा कंपनियों  के सत्यापन हेतु होगा कमेटी का गठन, साथ ही नकली दवा कारोबारियों पर कसेगी लगाम

कमल मिश्रा 

हरिद्वार 28 जनवरी 2025। साइकोट्रोपिक्स एवं नारकोटिक्स दवाइयों के उत्पादन से सम्बंधित कंपनियों की गहनता से सत्यापन व जाँच करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने साइकोट्रोपिक्स एवं नारकोटिक्स दवाइयों से सम्बंधित एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए एनआईसी सभागार में दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मा के क्षेत्र में जनपद का नाम बदनाम न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कागजो में चल रहे फर्जी गोदाम एवं कंपनियों के विरुद्ध तेजी से अभियान चलाया जाए। उन्होंने सीओ सदर, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर तथा महाप्रबंधक उद्योग की तीन सदस्यों वाली संयुक्त टीम का गठन करते हुए सभी सम्बंधित कंपनियों की जाँच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाए। उन्होंने कंपनियों के पर्चेज़ ऑर्डर (खरीददारी आदेश) पुलिस विभाग के साथ साझा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए किए ड्रग्स का डायवर्जन न हो, निर्धारित कोटे एवं क्षमता से अधिक किसी भी कंपनी को साइकोट्रोपिक्स एवं नारकोटिक्स आदि प्रोडक्ट की सप्लाई न हो तथा किसी भी दशा में फर्जी खरीद–फरोख्त न हो। उन्होंने नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक जितेंदर चौधरी, सीओ अविनाश वर्मा, इंस्पेक्टर विजय सिंह, ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!