Blog

अचल कार्यालय देहरादून द्वारा यूको राजभाषा सम्मान में मुस्कान ने प्रथम व परीक्षा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त

हरिद्वार 28 मार्च, 2025

अंचल कार्यालय देहरादून द्वारा यूको राजभाषा सम्मान (2024-25) के अन्तर्गत एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एम.ए. हिन्दी की छात्रा मुस्कान को प्रथम तथा परीक्षा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

दोनों छात्राओं को महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने उनका सम्मान करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ हैं प्रो बत्रा ने कहा कि राज्य भाषा प्रदेश स्तरीय सम्मान से हिन्दी भाषा के विकास हेतु नए आयाम स्थापित होंगे बतरा ने कहा कि दोनों छात्राओं ने अपने माता-पिता, परिवार व महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज की दो छात्राओं का चयन कॉलेज में स्तरीय शिक्षण को प्रदर्शित करता है वास्तव में महाविद्यालय के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापकों की सराहना की

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने दोनों छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है, लेकिन सफल वही होता है जो अपनी जिन्दगी में आने वाली किसी भी कठिनाई से न डरे और उसका जमकर सामना करे, तभी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

हिन्दी विभाग की शिक्षिका डा मोना शर्मा, डा आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि दोनों छात्राओं को पुरस्कार के रूप में ₹ पांच-पांच हजार की नगद धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जब हमारे कॉलेज परिवार का कोई भी छात्र-छात्रा किसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करता है तो कॉलेज परिवार के लिए बड़े गर्व एवं हर्ष की अनुभूति भी होती है।

इस अवसर पर प्रो. जे.सी. आर्य, डा लता शर्मा, डा अनुरिषा, डा रेणु सिंह, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ पदमावती तनेजा, डॉ पुनीता शर्मा, विनीत सक्सेना, डॉ शिव कुमार चौहान , डॉ मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिकंल गोयल, श्रीमती आस्था आनन्द, विवेक मित्तल, डॉ यादवेन्द्र सिंह, डॉ विजय शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!