Blog

श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा में आशातीत वृद्धि: हेमंत द्विवेदी

तीर्थयात्रियों से श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शनों हेतु आने की अपील

कमल मिश्रा 

देहरादून: 9 अक्टूबर। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई पिछले वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या लागातार बढ़ी है अब जबकि श्री केदारनाथ यात्रा के दो सप्ताह तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के छ: सप्ताह का समय शेष है श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर तथा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद हो रहे है उन्होंने तीर्थयात्रियों से श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ दर्शनों हेतु आने की भी अपील की कहा कि धामों में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में 3115989 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये केदारनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष

अब तक 1656539 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, श्री बदरीनाथ धाम में1459450 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये जबकि वर्ष 2024 में संपूर्ण यात्रा काल में श्री बदरीनाथ में 1435341 तथा श्री केदारनाथ धाम में 1652076तीर्थयात्रियों ने दर्शन का पुण्य अर्जित किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। यात्रा मार्गों को सुचारू किये जाने,मौसम की स्थिति,सुरक्षा जवानों की तैनाती, भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर मलबे की सफाई, अलाव, रैनबसेरे, जनस्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!