धार्मिक परंपराओं में अनावश्यक सरकारी दखल क्यों”- रामकुमार मिश्रा
उत्तराखंड उवाच ब्यूरो
हरिद्वार। उज्जैन में मां क्षिप्रा की आरती सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपरा है। यदि किसी ऐसी परंपरा और व्यवस्था को, जिसे पीढ़ियों से तीर्थ पुरोहित समाज निभाता आया है, सरकारी नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जाता है, तो उसका शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध होना स्वाभाविक है।
सरकार का दायित्व धार्मिक परंपराओं को अपने नियंत्रण में लेना नहीं, बल्कि उनकी गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा करना होना चाहिए। किसी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता हो तो पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं के साथ संवाद करके समाधान निकाला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि साथ ही एक महत्वपूर्ण सवाल है—क्या धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं के संबंध में शासन सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान दृष्टिकोण अपनाएगा? कानून और प्रशासन का सिद्धांत सबके लिए समान होना चाहिए।
आज आवश्यकता टकराव की नहीं, बल्कि अपने धार्मिक स्थलों की व्यवस्था, पारदर्शिता, अनुशासन, स्वच्छता और प्रबंधन को स्वयं और अधिक बेहतर बनाने की भी है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप की आवश्यकता ही न पड़े।
मैं उज्जैन के तीर्थ पुरोहित समाज के साथ खड़ा हूं और इस विषय पर शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संघर्ष का समर्थन करता हूं। मां क्षिप्रा की परंपरा और तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए।




